Thursday, 16-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान सीओ पेशी में तैनात कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने लवी चौधरी,

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान राय साहब की कोठी स्थित लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन ने एक बार फिर शानदार कामयाबी हासिल की है। सहसवान सीओ ऑफिस में तैनात वर्ष 2019 बैच के कांस्टेबल लवी चौधरी ने ड्यूटी के साथ मेहनत और लगन से तैयारी करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर ली है।

मुलाजमत की मस्रूफ़ ज़िम्मेदारियों के बावजूद लवी चौधरी ने लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन में बाकायदा पढ़ाई जारी रखी। उनकी मेहनत, मुस्तकिल मिज़ाजी और संस्थान की बेहतर रहनुमाई के नतीजे में उनका चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ और उन्होंने अपने इलाके का नाम रोशन किया।

उनकी कामयाबी की खबर मिलते ही सहसवान पुलिस, संस्थान के उस्तादों और इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने लवी चौधरी को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके रोशन मुस्तकबिल के लिए नेक ख्वाहिशात का इज़हार किया।

लवी चौधरी की यह कामयाबी उन तमाम नौजवानों के लिए एक बेहतरीन मिसाल है जो मुलाजमत के साथ-साथ मेहनत और हौसले के दम पर अपने ख्वाबों को हकीकत में बदलना चाहते हैं।

whatsapp whatsapp