नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वर्दी की गुंडई व करप्शन पे सिंघम डीआईजी का एक्शन हंटर : थानेदार समेत 7 सस्पेंड ! क्राइम कण्ट्रोल में फेल बुलंदशहर पुलिस सुधर नहीं रही ! हापुड़ के एसएसआई सहित 2 वर्दी वाले गुंडों पर एक्शन का इंतजार ?

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। मनबढ़ व बेलगाम, अनुशासनहीन और घूसखोर वर्दी वाले कलानिधि नैथानी के एक्शन हंटर से बच नहीं सकते। भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामले में शिकायत के चौबीस घंटे के अंदर एसएचओ, एसएसआई व चौकी प्रभारी समेत 7 खाकी वालों पर डीआईजी मेरठ रेंज की कार्रवाई का चाबुक चल गया है। शनिवार को नैथानी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्राइम कण्ट्रोल में फेल थानेदार को एसएसपी लखनऊ रहते नैथानी ने पहले कुर्सी से पैदल यानी मौके पे ही लाइन हाजिर कर दिया था फिर सरकारी गाड़ी से पैदल कर दिया। थानेदार को पैदल ही पुलिस लाइन तक भेजा। लापरवाह थानेदार पर सख्त अंदाज में असरदार कार्रवाई करके नैथानी मीडिया में काफी चर्चा में बने रहे। यूपी पुलिस के मुताबिक, बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद थाना इलाका निवासी शख्स ने पहली मई शुक्रवार में डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के समक्ष पेश हो जन सुनवाई के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में एसएचओ सिकन्द्राबाद नीरज मलिक, एसएसआई अरूण कुमार, चौकी प्रभारी जेल अमित कुमार, मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी प्रवेश बैसला, सुमित, विपुल कुमार पर बेवजह परेशान करने, पुलिसिया उत्पीड़न करने के साथ ही थाने ले जाकर पुलिसिया रौब दिखाते हुए जबरन रुपए लेने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए रेंज पुलिस मुखिया नैथानी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का पीड़ित ने अनुरोध किया था। भ्रष्टाचार सम्बन्धी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने सीओ सिकन्द्राबाद बुलंदशहर भास्कर मिश्रा से तथ्यों की जांच कराई तो शिकायतकर्ता के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। फिर तो नैथानी का एक्शन हंटर चलना ही था। डीआईजी के निर्देश पे थानेदार समेत अन्य पुलिस कर्मियों को पहले लाइन हाजिर किया गया। आरोप पुष्ट होने के बाद अब तत्काल प्रभाव से सभी को सस्पेंड कर डीआई बिठाई गयी है। बुलंदशहर मेले में पिछले दिनों गुंडागर्दी करने वाले हापुड़ के एसएसआई समेत दो बेलगाम वर्दीवालों पर एक्शन का इंतजार अभी बरकरार है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp