Saturday, 09-05-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

चर्चित पुलिस लाइन प्रकरण व बुलंदशहर कांड के बीच डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम मीटिंग : मर्डर-लूट, गोकशी-गोतस्करी हर हाल में रोकें जिम्मेदार ! घटनायें होने पे ही ना चलें अभियान, धरातल पे दिखे एक्शन का असर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। डीजीपी राजीव कृष्ण ने यूपी पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मर्डर लूट गोकशी, गो तस्करी से लेकर गंभीर व संवेदनशील घटनायें हर हाल में रोकी जायें। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर पूरी सख्ती, तत्परता से एक्शन हो। लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी मामलों में असरदार कार्रवाई की जाए। कस्टोडियल डेथ के बाबत प्रदेशभर के थानेदारों, सर्किल ऑफिसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि एसओपी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो। पुलिस लाइन लखनऊ प्रकरण, बुलंदशहर कांड जैसे हालिया कई चर्चित घटनाक्रमों के मध्य शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजीव कृष्ण ने फील्ड अफसरों व पुलिस मुख्यालय अफसरों समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल ऑनलाइन क्राइम मीटिंग में 11 बिन्दुओं पे दिशा निर्देश दिए हैं। कप्तानों, पुलिस आयुक्तों, रेंज व जोन प्रमुखों से कहा है कि संवेदनशील घटनाओं में तत्काल एक्शन लें। तथ्यात्मक व समयबद्ध मीडिया ब्रीफिंग करें। 60 हजार नए सिपाहियों की ट्रेनिंग से लेकर सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने, जेडएफडी, सीआरटीसी, जनशिकायत, सोशल मीडिया निगरानी, जल दुर्घटनायें रोकने जैसे टॉपिकों पे डीजीपी ने समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा है कि घटनाएं होने पर ही अभियान चलाने की खानापूर्ति ना की जाए। सभी अभियान धरातल पर चलें और उनका प्रभाव देखने को मिले। क्राइम इन इंडिया 2024 की सकारात्मक रिपोर्ट पर डीजीपी ने जिम्मेदारों की मेहनत सराही। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp