यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ संग बेटा कृषव का प्रथम जन्मदिन मनाया युवा समाजसेवी अनुभव गुप्ता ने ! गोरखपुर में अनुभव परिवार को मिला मुख्यमंत्री का सानिध्य ! गेहलपुर राजस्थान हिंगलाज माता मंदिर में पाटोत्सव का हिस्सा बना गुप्ता परिवार ! देशभर से माता धाम पहुंचे संत महात्माओं का लिया आशीर्वाद
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। नाथनगरी बरेली के युवा समाजसेवी अनुभव गुप्ता ने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मुलाकात कर बेटा कृषव का प्रथम जन्मदिन मुख्यमंत्री के सानिध्य में मनाया। चीफ मिनिस्टर का सपरिवार आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुभव गुप्ता के पुत्र कृषव का तिलक किया। जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं शुभ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अनुभव गुप्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रिचा गुप्ता एवं बेटा शिवांश गुप्ता भी मौजूद रहे। गोरखपुर में सीएम योगी से मुलाकात के बाद अनुभव सपरिवार राजस्थान के गेहलपुर हिंगलाज माता मंदिर पहुंचे। हिंगलाज माता मंदिर पाटोत्सव का हिस्सा बने। हिंगलाज माता को नमन किया। संसार में पाकिस्तान में हिंगलाज माता का मुख्य मंदिर है। मान्यता है कि पाकिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर में माँ सात पहर मौजूद रहती हैं। भारत में गेहलपुर राजस्थान में हिंगलाज माता का एकमात्र प्राचीन स्थल है। नाथ संप्रदाय के संत योगी शम्भूनाथ रावल ने गेहलपुर में माता के भव्य दिव्य मंदिर की स्थापना करायी है। मान्यता है कि गेहलपुर मंदिर में एक पहर में किसी भी समय माता जी मौजूद रहती हैं। देशभर के संत महात्मा इस समय गेहलपुर मंदिर में विराजे हुए हैं। अनुभव ने सपरिवार संत महात्माओं का गेहलपुर में आशीर्वाद लिया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।