नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं घर में हुई लाखों की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने फिर लगाई एसएसपी के दरबार में गुहार।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और फरियादियों को समय पर न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है। एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकील रोड स्थित मुफ्ती गली का है, जहां एक घर में हुई लाखों की चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।


बताया जाता है कि मोहल्ला निवासी इंतजार हुसैन एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं। 4 अप्रैल को उनकी गैरमौजूदगी में अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पीड़ित ने सदर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं चोरी के दौरान इस्तेमाल की गई घर की चाबी पास की एक छत से बरामद हुई थी।


इंतजार हुसैन का कहना है कि उन्होंने बरामद चाबी की फोरेंसिक जांच और फिंगरप्रिंट जांच कराने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही।


 जब कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के निर्देश दिए गए हैं, तो फिर आखिर उनके मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।


अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा कब तक कर पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp