नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

गली-गली खुले अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र, बिना डिग्री हो रहे ऑपरेशन,प्रशासन मौन।

जगत पाल यादव

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे. आई. न्यूज ) जनपद के सहसवान कस्बे में अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। गली-कूचों में बिना पंजीकरण और बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के संचालित ये केंद्र प्रसूताओं और नवजात बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। हालात यह हैं कि कई केंद्रों पर बिना डिग्री और अनुभव वाले झोलाछाप लोगों द्वारा प्रसव और ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार इन केंद्रों पर न तो कोई क्वालिफाइड सर्जन मौजूद है और न ही स्वास्थ्य मानकों का पालन किया जाता है। मामूली पैसों के लालच में मरीजों की जान जोखिम में डालकर इलाज किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कई मामलों में गंभीर हालत होने पर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है।

इधर, इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आखिर विभाग को इन अवैध केंद्रों की जानकारी क्यों नहीं है, या फिर इन्हें किसी रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लापरवाही को लेकर लोगो मे भारी आक्रोश व्याप्त है।