आग की त्रासदी के बीच मानवता की मिसाल, पीड़ित परिवारों को मिला डॉ. आशुतोष का साथ
नवाबगंज (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी): क्षेत्र के ग्राम डंडिया सफदर अली में हुई एक दुखद अग्निकांड की घटना में श्री धर्मपाल वर्मा एवं श्री उमा चरण वर्मा के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा राहत सामग्री प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है। समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाएं। वहीं डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जनसेवा के माध्यम से लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनना उनका कर्तव्य है।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित सहायता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवकों का क्षेत्र में होना वास्तव में सौभाग्य की बात है। उनकी इस पहल से पीड़ित परिवारों को न केवल आवश्यक राहत मिली, बल्कि मानसिक संबल भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गंगवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भदपुरा राजीव गंगवार, पीतांबर गंगवार, महेंद्र गंगवार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नीतीश उपाध्याय, प्रधान धीरेंद्र गंगवार, प्रधान हरीश गंगवार, शिक्षक सौरभ कटियार, रोजगार सेवक निरंजन गंगवार, देवेश देवल, गजेंद्र गंगवार, हरपाल फौजी, सर्वेश गंगवार, सूरज पाल, डॉ. सर्वेश, जमुना प्रसाद, इंद्र पाल, इंदर प्रसाद, मुन्ने प्रधान एवं मुन्ने लाल नेता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म — यही संदेश इस मानवीय पहल ने क्षेत्र में दिया।