नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नारी शक्ति ने नारी शक्ति मंच से एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा को किया सम्मानित ! वूमेन पुलिस परिवार के लिए IMA, BOGS का विशेष हेल्थ जागरूकता कैंप ! सर्वाइकल कैंसर समेत तमाम गंभीर रोगों से बचाव, उपचार के बाबत दी गयीं खास जानकारियां

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी एसोसिएशन की ओर से आईएमए, BOGS व वूमेन वेलफेयर कमेटी की संयुक्त अगुवाई में वूमेन वेलफेयर हेल्थ केयर प्रोग्राम की कड़ी में महिला जागरूकता कैंप एवं महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला पुलिस कर्मियों का आईएमए एवं BOGS की विशेषज्ञ चिकित्सीय टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, सीबीसी जांच समेत अन्य जरूरी जांचें हुईं। हेल्थ संबंधी विभिन्न टॉपिकों पर विस्तृत जानकारी देते हुए सर्वाइकल कैंसर के साथ ही अन्य गंभीर महिला रोगों के लक्षण, समय रहते पहचान, उपचार एवं बचाव के बाबत विशेष रूप से जागरूक किया गया। डॉक्टर्स ने हेल्थ को लेकर सजग रहने के क्रम में नियमित जांच कराने, जीवन शैली में आवश्यक सुधार पे जोर दिया। महिला कल्याण के इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने एसएसपी जनपद बरेली अनुराग आर्य, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, BOGS प्रेसिडेंट डॉ लतिका अग्रवाल, IMA प्रेसिडेंट डॉ अतुल श्रीवास्तव संग दीप प्रज्वलित कर श्रीगणेश वंदना के बीच समारोह का आगाज किया। चीफ गेस्ट एडीजी रमित शर्मा ने आयोजन की बेहद सराहना की। एडीजी बोले कि डॉक्टर्स का प्रत्येक क्षण बेहद कीमती होता है। रविवार के दिन भी डॉक्टर्स ने आधी आबादी के हित में महिला जागरूकता, महिला स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाकर इंसानियत की मिसाल फिर पेश की है। स्पेशल गेस्ट एसएसपी अनुराग आर्य ने आयोजन सफल बनाने में एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एएसपी सोनाली मिश्रा आदि की सक्रियता की सराहना की है। नारी शक्ति के इस विशेष मंच पे एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एएसपी सोनाली मिश्रा, एएसपी अंजना दहिया, एएसपी शिवम आशुतोष सिंह, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान, सीओ ट्रेफिक हर्ष मोदी को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। BOGS प्रेसिडेंट डॉ लतिका अग्रवाल ने महिला कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा के प्रयासों की बेहद सराहना की है। डॉ लतिका अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के इस समारोह को सफल बनाने में आईपीएस अंशिका वर्मा की अगुवाई में एएसपी सोनाली मिश्रा, एएसपी अंजना दहिया का काफी सहयोग मिला, जिसके चलते ये प्रोग्राम पूरी तरह सफल हो पाया है। डॉ अनीता नाथ, डॉ अंशु अग्रवाल, डॉ लता अग्रवाल, डॉ नीरा अग्रवाल, डॉ आशु सक्सेना, डॉ रुचि श्रीवास्तव, डॉ अनुजा प्रोग्राम का हिस्सा रहीं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp