नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नगर पालिका परिषद सहसवान में लेखाकार मोहम्मद इशहाक को दी गई पुरख़ुलूस विदाई

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान नगर पालिका परिषद सहसवान में लंबे अरसे तक अपनी ख़िदमात अंजाम देने वाले लेखाकार मोहम्मद इशहाक के रिटायरमेंट पर पालिका परिसर में एक पुरख़ुलूस विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी ईमानदार और बेदाग़ ख़िदमात को ख़िराज-ए-तहसीन पेश किया।


वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद इशहाक ने अपने पूरे सेवा काल में पूरी ईमानदारी, लगन और ज़िम्मेदारी के साथ अपने फ़र्ज़ निभाए। उनका ख़ुशअख़लाक़ रवैया, सहयोगी मिज़ाज और प्रशासनिक तजुर्बा हमेशा पालिका के लिए मुफ़ीद साबित हुआ। उन्होंने अपने काम से न सिर्फ़ विभाग का भरोसा जीता, बल्कि सहकर्मियों के दिलों में भी ख़ास मुकाम बनाया।


इस अवसर पर नगर पालिका परिवार की ओर से उन्हें स्मृति-चिन्ह और सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ गुज़ारे गए यादगार लम्हों को साझा किया और उनकी ख़िदमात को याद करते हुए उनके अच्छे सेहतमंद और खुशहाल भविष्य की दुआ की।


अपने संबोधन में मोहम्मद इशहाक ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पालिका परिवार का दिली शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवा काल में सभी का भरपूर सहयोग और मोहब्बत मिली, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।

whatsapp whatsapp