नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अखिलेश यादव का यौमे-पैदाइश खिदमत, भाईचारे और इंसानियत के जज़्बे के साथ मनाया, लड्डन मियां की सरपरस्ती में हुए कई समाजी प्रोग्राम

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

सहसवान (जे०आई०न्यूज़) कादराबाद आपको बता दें समाजवादी पार्टी के क़ौमी सदर व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां यौमे-पैदाइश सहसवान क्षेत्र के गांव कादराबाद में खिदमत, भाईचारे और जनकल्याण के पैगाम के साथ मनाया गया। पूरे प्रोग्राम की कयादत सपा के वरिष्ठ नेता और मरहूम मुलायम सिंह यादव के करीबी नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने की। इस मौके पर उन्होंने जन्मदिन को महज एक रस्मी तकरीब न बनाकर इंसानियत और समाजी खिदमत से जोड़ने की कोशिश की।

मुख्य तकरीब में लड्डन मियां और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव की सेहत, लंबी उम्र और कामयाबी के लिए दुआएं कीं। इसके बाद मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मोहब्बत और भाईचारे का इज़हार किया। ब्राह्मण समाज समेत हर तबके के लोगों की मौजूदगी ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।

यौमे-पैदाइश के मौके पर कुरआन पाक की तिलावत और कुरआनख्वानी का भी एहतेमाम किया गया। हाफिज अताउल रहमान, हाफिज वसीर अली, हाफिज नौमान मियां, मौलाना सलाउद्दीन, जुनैद कादरी समेत उलेमा-ए-किराम ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सियासी कामयाबी और 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए खास दुआ की। साथ ही मुल्क और सूबे में अमन, भाईचारा और खुशहाली की भी दुआ मांगी गई।

समारोह का सबसे अहम हिस्सा समाजी खिदमत रहा। लड्डन मियां महर्षि दयानंद आर्य आवासीय गुरुकुल, कोठरा रसूलपुर कला पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और तालीम की अहमियत पर जोर दिया। उनके साथ उनके नवासे मोहम्मद तुराबुल हसन भी मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल भी तकसीम की गई।

इसके बाद लड्डन मियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल और मिठाइयां बांटी, उनका हालचाल जाना और जल्द शिफायाबी की दुआ की। मरीजों और उनके परिजनों ने इस इंसानी पहल की सराहना की।

अपने खिताब में लड्डन मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, तलबा और जरूरतमंद तबके की आवाज़ रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की कयादत में समाजी इंसाफ, तरक्की और भाईचारे की सियासत को मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इस पैगाम को हर घर तक पहुंचाएं।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली समेत बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के जिम्मेदार लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आखिर में नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने सभी मेहमानों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी खिदमत-ए-खल्क, समाजी सरोकार और जनहित के ऐसे प्रोग्राम लगातार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का यौमे-पैदाइश खिदमत, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देने का एक जरिया है, ताकि जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।

whatsapp whatsapp