होली है .... यूपी के बरेली में शानदार होली मिलन समारोह छाया इंटरनेट मीडिया पे ! जोनल मुख्यालय बरेली में एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में पत्रकारों संग पुलिस अफसरों ने खेली फूलों की यादगार होली ! डीआईजी अजय साहनी व एसएसपी अनुराग आर्य रहे मौजूद
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। रविवार को यूपी के बरेली में आयोजित पुलिस व पत्रकारों की फूलों की होली का बेहतरीन कार्यक्रम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गया है। जोन ऑफिस बरेली में एडीजी रमित शर्मा की ओर से होली के अवसर पे भव्य प्रोग्राम आयोजित कराया गया। जोनल मुख्यालय बरेली में पारंपरिक कार्यक्रम की शुरुआत बतौर एडीजी अविनाश चंद्र ने की थी। पूर्व डीजी अविनाश चंद्र की परम्परा को एडीजी राजकुमार, डीजी पीसी मीना ने भी आगे बढ़ाया। जोन ऑफिस के होली समारोह को नाम दिया गया होली के रंग, अपनों के संग। एडीजी रमित शर्मा ने डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान, एएसपी शिवम आशुतोष, एएसपी सोनाली मिश्रा, एएसपी एएसपी पीलीभीत विक्रम दहिया, एडीएम संतोष सिंह, सीओ धर्मेंद्र रॉय आदि अफसरों संग नौ जिलों से पहुंचे पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेली। एडीजी ने सभी पत्रकारों, अतिथियों को होली के पावन अवसर पर शुभकामनायें एवं बधाई दीं। भारतीय संस्कृति की झलक के बीच होली गीतों पे अनुशासित दायरे में होली की मस्ती भी खूब हुई। एडीजी रमित शर्मा , डीआईजी अजय साहनी , एसएसपी अनुराग आर्य ही नहीं अन्य सभी अधिकारियों खासकर तीनों महिला आईपीएस अफसरों अंशिका वर्मा, सोनाली मिश्रा, अंजना दहिया ने डांस कर पत्रकारों के साथ होली की खुशी साझा की। एसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी विक्रम दहिया, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान के साथ पत्रकारों ने जमकर डांस कर होली समारोह की खूबसूरती बढ़ा दी। प्रोग्राम की मंच पूर्व सीओ अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने बेहतर तरीके से संभालते हुए बेहतरीन संचालन किया। एसएसपी अनुराग आर्य का सराहनीय डांस एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। समारोह में आते ही अतिथियों को गुलाल का तिलक लगा पारंपरिक पटका पहनाकर उनका स्वागत, पुष्प वर्षा, गुलाब व गेंदा की पंखुड़ियों से सजा परिसर, कविता पाठ, अतिथियों का सम्बोधन, एक से बढ़कर एक होली गीतों ने समाँ बांध दिया। पूरे प्रोग्राम में सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह के अंत में एडीजी की ओर से सभी अतिथियों, पत्रकारों के सम्मान में लंच रखा गया। पुलिस प्रशासन के साथ तमाम मौकों पर खड़े रहने वाले अशोक आहूजा, जहीर अहमद, कवि रोहित राकेश, सुल्तान जहाँ ने कार्यक्रम को बेहद शानदार बताते हुए सफल आयोजन के लिए इंस्पेक्टर विप्लव शर्मा, गीतेश कपिल, अशोक यादव समेत जोन ऑफिस टीम की सराहना की है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।