Saturday, 08-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए राकेश गंगवार, नवाबगंज की सियासत में हलचल

दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता के बाद प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत, क्रांति दिवस पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

 facebook     whatsapp    

नवाबगंज/बरेली (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता एवं गन्ना विकास समिति के पूर्व डायरेक्टर तथा मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार गंगवार के अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामने के बाद नवाबगंज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नवाबगंज लौटे राकेश गंगवार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्रांति दिवस के अवसर पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


राकेश कुमार गंगवार के कांग्रेस में शामिल होने की खबर के बाद नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने राकेश गंगवार को नई राजनीतिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र में राकेश कुमार गंगवार की पहचान एक सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में है। उनके समर्थकों के अनुसार, वे लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं और स्वच्छ छवि के कारण जनता के बीच उनकी अलग पहचान है। कांग्रेस में उनके शामिल होने के बाद पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नए उत्साह की चर्चा है।

‘राजनीतिक मंच बदल सकता है, संकल्प नहीं’

कांग्रेस में शामिल होने के बाद राकेश कुमार गंगवार ने अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने कहा, “राजनीतिक मंच बदल सकता है, लेकिन जनता की सेवा का मेरा संकल्प नहीं बदल सकता। मेरा उद्देश्य क्षेत्र के विकास, जनहित और समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा।”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

नवाबगंज में बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

राकेश कुमार गंगवार के कांग्रेस में शामिल होने और उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खासकर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के कांग्रेस में जाने को लेकर इसे नवाबगंज की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि इस राजनीतिक बदलाव का आगामी चुनावों में कितना प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाला समय तय करेगा, लेकिन फिलहाल राकेश गंगवार की कांग्रेस में एंट्री ने नवाबगंज के सियासी माहौल को जरूर गर्मा दिया है।


whatsapp whatsapp