नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नवाबगंज में भाजपा की ‘महिला जन आक्रोश पदयात्रा’, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट - अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

नवाबगंज (जे.आई.न्यूज़): बरेली जनपद के नवाबगंज कस्बे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल ‘महिला जन आक्रोश पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में जन-जागरूकता फैलाने और विपक्ष के कथित महिला-विरोधी रवैये के विरोध में निकाली गई।

पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ''कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद'' सहित कई नारे लगाए। समाज और राजनीति में महिलाओं के प्रति सोच बदलने का संदेश देता नजर आया।

पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने किया। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिसमें खासा आक्रोश देखने को मिला। आयोजकों का कहना था कि यह आयोजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे दलों की ''कुत्सित मानसिकता'' के विरोध में किया गया है, जिन्होंने कथित रूप से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में बाधा उत्पन्न की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमलता राठौर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार मौजूद रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री अमर सिंह राठौर, एस.एस.टी. इंटर कॉलेज के प्रबंधक टी.आर. गंगवार, राजकुमारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं।

whatsapp whatsapp