Thursday, 30-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सीएस संग बरेली पहुंचे डीजीपी ने दिखाए कड़े तेवर ! कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर यूपी के आला अफसरों ने की हाई लेवल समीक्षा ! कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सिखाएंगे कड़ा सबक : DGP राजीव कृष्ण

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुख्य सचिव एसपी गोयल संग यूपी के बरेली जनपद में हाई लेवल समीक्षा की। सर्किट हाउस बरेली में मुरादाबाद मंडल व बरेली मंडल के पुलिस अफसरों, प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस प्रमुख ने निर्देश दिए हैं कि जीरो एक्सीडेंट, जीरो इंसिडेंट का लक्ष्य रखते हुए बेहतर सामंजस्य से कांवड़ यात्रा सम्पन्न करानी है। प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभावी एक्शन लेना है, ताकि लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी घटनायें ना हों। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पे सख्त एक्शन होगा। महिला कांवड़ियों की पुख्ता सुरक्षा पे फोकस करते हुए डीजीपी ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज मानक अनुरूप हो। कांवड़ की ऊंचाई, चौड़ाई भी सीमित हो। समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाहों पर बगैर देरी कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, क्राउड मैनेजमेंट समेत तमाम जरूरी बिन्दुओं पे जिम्मेदारों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। खुफिया जिम्मेदारों को पूरी तरह अलर्टमोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीजीपी ने जोन ऑफिस पहुंच सेवानिवृत्त पुलिस पोर्टल का आगाज किया। सेवानिवृत्त पुलिस पोर्टल जैसे प्रयासों के लिए एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा की डीजीपी ने प्रशंसा की। पुलिस लाइन बरेली में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट, नवीनीकृत मीटिंग हॉल व कांवड़ यात्रा मॉनिटरिंग को बने नवीन जोनल कंट्रोल रूम का शुभारम्भ किया। पुलिस महानिदेशक ने सीएस संग वृक्षारोपण भी किया। रामपुर पुलिस के कांवड़ जत्था ऐप की प्रशंसा करते हुए डीजीपी ने एडीजी रमित शर्मा को निर्देश दिए हैं कि जोन व जनपद स्तर पे एकीकृत व्यवस्था विकसित की जाए। पुलिस प्रमुख ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सिर्फ ब्रीफिंग ही काफी नहीं है बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी बेहद जरूरी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी, मुख्य सचिव ने संयुक्त रूप से कहा है कि यूपी में श्रावण मास में श्रद्धालुओं, कांवड़ियों के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं प्रदान करना शासन, प्रशासन, पुलिस की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में एडीजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी मुनिराज गोबू, अजय साहनी, डीएम बरेली अविनाश सिंह, एसएसपी बरेली अनुराग आर्य समेत 9 जिलों के डीएम कप्तानों के अलावा एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रेफिक मो अकमल खान आदि मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp