Saturday, 08-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

विजय राठौर के घर पहुंचे रालोद नेता! दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया भरोसा

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए थाने पहुंचेगा रालोद प्रतिनिधिमंडल

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत (जे.आई.न्यूज़/अजय रस्तोगी): राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने करंट लगने से मृत हुए संविदा लाइनमैन विजय राठौर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान परिजनों ने मांग उठाई कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

रालोद जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी उनके न्याय की लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह स्वयं परिजनों के साथ संबंधित थाने पहुंचेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि विजय राठौर की मौत केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक रालोद का संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

whatsapp whatsapp