नैनोल बागबाला में अक़ीक़त के साथ निकला, मोहर्रम का जुलूस
एहसान अली
जरीफ़नगर (जे.आई.न्यूज़): थाना क्षेत्र के गॉव नैनोल बागबाला में आज दिनांक 26 जून 2026 क़ो मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार क़ो इमाम हुसैन और क़र्बला के शहीदो मे अकीकत और गम के माहौल में ढ़ोल नगाड़ों के साथ गॉव के विभिन्न मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्गो से होते हुए क़र्बला पहुंचे यहाँ उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। जुलूस क़ो देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। ताजिया क़ो दौरान जगह-जगह लंगर, शरबत वितरण किया गया। इस दौरान जरीफ नगर थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सुभाष यादव, कंस्टेबल पिंकू कुमार एवं ग्राम प्रधान शाजिद अली आदि मौजूद रहें