Wednesday, 01-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अतिक्रमण कर बनाई दो मंजिला इमारत को प्रशासन ने किया ध्वस्त

दिनेश कुमार शर्मा

 facebook     whatsapp    

बुलंदशहर (जे.आई.न्यूज़): जनपद के नगर पंचायत नरोरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर बनाई गई दो मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के दौरान रिटायर दरोगा मेनपाल सिंह यादव एवं तरुण यादव द्वारा कथित रूप से नगर में स्थित लाला बिसनचंद की भूमि पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला इमारत का निर्माण कर लिया गया था।

बताया जा रहा है कि उक्त भूमि को बाद में लाला बिसनचंद द्वारा नरवर पाठशाला के नाम कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी या निजी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

whatsapp whatsapp