Tuesday, 10-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री समेत नामचीन शामिल होंगे भूतपूर्व पीसीएस दिनेश बहादुर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में ! डीएम बरेली अविनाश सिंह के पूज्य पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचेंगे विभिन्न क्षेत्रों के चर्चित चेहरे ! कलेक्टर कोठी पे 11 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा, शांति पाठ व भजन संध्या समेत होंगे विभिन्न संस्कार

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली डीएम अविनाश सिंह के पिता भूतपूर्व पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री समेत कई नामचीन चेहरे बुधवार में बरेली आ रहे हैं। जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर सिंह का 29 जनवरी में निधन हो गया था। अपने दौर के चर्चित पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह का कुछ समय से निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। ग्यारह फरवरी बुधवार में बरेली कलेक्टर अविनाश सिंह ने अपने पूज्य पिता की पुण्य आत्मा की शांति के लिए वृहद श्रद्धांजलि सभा एवं शांति पाठ का आयोजन डीएम बंगला सिविल लाइन्स बरेली में किया है। ब्राह्मण भोज, प्रसाद वितरण से लेकर तेरहवीं संस्कार और भजन संध्या जैसे संस्कार भी आयोजित किये गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त बरेली मंडल भूपेंद्र एस चौधरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी इंटेलिजेंस आनंद कुमार, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, सीडीओ देवयानी, एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीएमओ डॉ विश्राम सिंह समेत पुलिस प्रशासनिक अफसरों के अलावा राजनेता, साहित्यकार, विभिन्न धर्माचार्य, विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर भूतपूर्व पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। डीएम बरेली अविनाश सिंह ने तमाम अतिथियों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp