Saturday, 23-05-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति की अनूठी पहल: 350 जरूरतमंदों को भोजन, पक्षियों के लिए बांटे जल पात्र

रिपोर्ट - अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़):

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति द्वारा शनिवार को नव दुर्गा मंदिर सिलेक्शन प्वाइंट के पास समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब 350 जरूरतमंद लोगों को छोले-चावल एवं हलवे का भोजन वितरित किया गया।

इस अवसर पर समिति के लगभग 40 सदस्यों एवं अन्य अतिथियों को पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु मिट्टी के सकोरे (जल पात्र) वितरित किए गए। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलाया गया कि —

“हर पक्षी के लिए हो दाना-पानी,

घर-घर की हो यही कहानी।”

कार्यक्रम में समिति के महामंत्री एस.के. कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनी देव अग्रवाल, प्रभाकर मिश्रा, कोषाध्यक्ष वी.के. मिश्रा, पवन अग्रवाल, विश्वजीत कैला, दीपक श्रीवास्तव, राकेश बाबू सक्सेना, बी.एस. सिन्हा, राजेश सक्सेना, ए.के. सिन्हा, आर.के. खंडेलवाल, अनिल सक्सेना, डॉ. तिलक राज कक्कड़, जे.पी. गुप्ता, श्रीमती अचला गुप्ता, राजीव कांत अग्रवाल, श्रीमती अनिता अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, दिनेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गणमान्य व्यक्तियों में यू.जी. रस्तोगी, राकेश कपूर एवं आनंद अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में समिति के महामंत्री एस.के. कपूर ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

whatsapp whatsapp