एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा नवजीवन वृद्धाश्रम में वृद्धजनो की कुशलता जानकर सभी को कंबल वितरित किये गये।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज दिनाँक 31-12-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला में *नवजीवन वृद्धाश्रम जाकर वहाँ निवासरत वृद्धजनो को कंबल वितरित किये गये तथा वृद्धजनो से वार्ता कर कुशलता पूछी गयी, उनकी समस्याओ एवं जरूरतों को जानकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* वृद्धजनो का नियमित रूप से हैल्थ चैकअप किये जाने एवं शासन द्वारा अनुमन्य योजनाओ का लाभ दिलाये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।