Saturday, 08-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं में हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल से फरार सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी सस्पेंड

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बदायूं बताते चलें आज दिनाँक 17.08.2025 को प्रातःकाल में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार,बदायूँ से जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराये गये अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र कुँवरपाल यादव निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर,बदायूँ के जिला अस्पताल, बदायूँ से फरार होने पर अभिरक्षा में ड्यूटीरत पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी 07 धर्मेन्द्र कुमार तथा आरक्षी 107 कुशहर तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ की घोर लापरवाही पायी जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये थाना कोतवाली बदायूँ पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अभियुक्त उपरोक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

whatsapp whatsapp