नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सहसवान कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आज सहसवान कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाने में रखे शस्त्रों तथा बंदीगृह की साफ-सफाई का जायजा लिया। तथा आईजीआरएस शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। आगामी त्योहार होली और रमजान को देखते हुए उन्होंने संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही परिसर की सफाई व्यवस्था, अभिलेखों व रजिस्टरों के रखरखाव तथा शस्त्रों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसएसपी ने कानून-व्यवस्था के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp