Tuesday, 24-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

चार्ली कमांडर : होली से पहले एक्शनमोड में एसएसपी अनुराग आर्य ! बदअमनी फैलाकर बिगाड़ी शहर की फिजा तो फिर असामाजिक तत्व खाएंगे जेल की हवा ! होलिका दहन स्थलों व जुलूसों की सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश ! हालिया घटनाओं को लेकर कप्तान के कड़े तेवर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य होली पर्व से पहले एक्शनमोड में आ गए हैं। संवेदनशील त्योहार होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलेभर के जिम्मेदारों संग गूगल मीट के जरिये समीक्षा गोष्ठी में काफी तगड़े, सख्त निर्देश मातहतों को दिए गए हैं। जिलेभर में होलिका दहन स्थलों और जुलूसों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों से करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। होली के मौके पर रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं होगी। बदअमनी फैलाने वाले सलाखों के पीछे होंगे। जैसा कि आईपीएस अनुराग आर्य का पिछला रिकॉर्ड रह चुका है। बदअमनी फैलाने वाले बड़े से बड़े चेहरों को टीम आर्य सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। सोमवार शाम साढ़े आठ बजे से शुरू हुई समीक्षा गोष्ठी देर रात तक चली। होली समेत आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखने के बाबत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। एसएसपी ने कहा है कि होलिका दहन स्थलों एवं होली जुलूसों के मार्गों का पहले से भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें। जनपद के सभी एडिशनल एसपी, सर्किल ऑफिसर, सीओ एलआईयू व थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि विगत सालों में होली के दौरान हुए विवादों तथा यूपी 112 पर मिले इवेंट्स की समीक्षा कर संबंधित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। कहा गया है कि समस्त थानेदार संवेदनशील पॉइंट्स पर ड्यूटी चार्ट बनाकर पुलिस ड्यूटी लगायें।क्लस्टर मोबाइल बना गश्त व ड्यूटियाँ सुनिश्चित करें। एसएसपी ने कहा है कि असामाजिक गतिविधियों पे तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए। होली आदि त्योहारों के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी के साथ ही साथ एसएसपी अनुराग आर्य ने डेली क्राइम के तहत हाल ही में बरेली के विभिन्न थाना इलाकों में हुईं घटनाओं, कार्रवाई, शेष कार्रवाई की भी समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। थानेदारों, विवेचकों को निर्देश दिए गए हैं कि पेंडिंग विवेचनाओं, पुनः विवेचनाओं का क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में शीघ्र निस्तारण हो। विवेचकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक एफआईआर ई साक्ष्य एप पर लिंक करें। लंबित एसआईडी को संबंधित एफआईआर से लिंक करें। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी क्राइम मनीष सोनकर, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान, सीओ एलआईयू विजय राना समेत जिलेभर के जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp