Saturday, 06-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

विधानसभा सहसवान से सपा से दावेदार गजेंद्र यादव ने अपने पैतृक गांव में जनसभा क़ो किया सम्बोधित।

जगत पाल यादव

 facebook     whatsapp    

बदाय (जर्नालिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ )

बदायूं : 2027 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं, सभी राजनैतिक दलों के दावेदार/प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में सहसवान विधानसभा क्षेत्र से समाज़वादी पार्टी से अपनी दावेदारी पेश कर रहें गजेंद्र यादव ने आज अपने पैतृक गॉव रसूलपुर कलां में एक जनसभा क़ो सम्बोधित किया।

     इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुआ कहा कि इस सरकार ने महगाई चर्म सीमा पर पहुंचा दी हैं। डी ए पी,यूरिया,एल पी जी गैस, डीजल,पैट्रोल आदि की बड़ती कीमतों से जनता परेशान हैं।साथ ही भाजपा सरकार ने यूपी में 27 हजार सरकारी स्कूल बंद करा दिये। इसलिए हमको समाजवादी की सरकार बनानी हैं।

    साथ ही कहा कि यदि आप लोगों ने मुझे 2027 में विजयी बनाकर विधानसभा भेजा, तों मै आप से बादा करता हूँ कि इस रसूलपुर कला में सैफई की तरह सारी सुविधायें आपको करके दिखाऊंगा। चाहे वो स्कूल हो या अस्पताल।

   इस दौरान जनता ने दौनो हाथ उठाकर जोरदार नारे लगाकर आशीर्वाद दिया।

whatsapp whatsapp