Tuesday, 07-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदहाल से बेहतरीन बना ईंध जागीर, प्रधान प्रेम शंकर उर्फ लला ने लिखी विकास की नई कहानी

अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई. न्यूज़):

जनपद बरेली के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ईंध जागीर आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। कभी बदहाल सड़कों, जलभराव और अव्यवस्थाओं से जूझने वाला यह गांव अब तेजी से बदलती तस्वीर के साथ एक मिसाल बनकर उभर रहा है।

वर्ष 2021 में जब ग्रामीणों ने युवा चेहरा प्रेम शंकर उर्फ लला को ग्राम प्रधान चुना, तब गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और रास्तों की हालत बेहद जर्जर थी। लेकिन प्रधान बनने के बाद उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गांव की तस्वीर बदलने का काम किया। 

सड़कों और आधारभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार

ग्राम पंचायत में 35 से अधिक सीसी एवं इंटरलॉकिंग सड़कें बनवाई गईं, जिससे गलियों में आवागमन पहले से अधिक सुगम हो गया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराकर मरीजों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

इसके ग्राम प्रधान प्रेमशंकर के प्रयास से  सांसद निधि से 200 मीटर खड़ंजा निर्माण एवं क्षेत्र पंचायत द्वारा कई सीसी व खड़ंजा कार्य भी कराए गए हैं, जिससे गांव का सम्पर्क मार्ग मजबूत हुआ है।

शिक्षा व सार्वजनिक स्थलों का विकास

ग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया, जिससे विद्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर हुई है।

साथ ही गांव में आर.आर.सी. सेन्टर का निर्माण कर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया गया है।

गरीबों को मिला पक्का आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में 78 आवासों का निर्माण कराया गया, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर मिल सके हैं।

धार्मिक व सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा

ग्राम प्रधान प्रेम शंकर और क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य के प्रयासों से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा गांव के प्राचीन शिव मंदिर के लिए 1.08 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई। मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया गया है।

साथ ही मुस्लिम समुदाय के लिए पार्क का निर्माण कर सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

श्मशान भूमि का आधुनिकीकरण

गांव की श्मशान भूमि के विकास हेतु 24 लाख रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।

गांव के प्रमुख स्थानों को वृक्षारोपण 

युवा प्रधान प्रेमशंकर उर्फ लला ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गांव के प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य भी कराया।

ग्रामीणों की जुबानी

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान प्रेमशंकर उर्फ लला के नेतृत्व में गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। विकास कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और इसे एक प्रेरणादायक बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

whatsapp whatsapp