20 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला लापता छात्र परिवार की बेचैनी बड़ी
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान कोतवाली क्षेत्र से 17 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बजरिया निवासी संजय पुत्र सोमेंद्र नाथ ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 17 वर्षीय भतीजा अनिकेत पुत्र आकाश, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में कक्षा 12 (कला वर्ग) का छात्र है। सोमवार 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह स्कूल बस से लौट रहा था। इसी दौरान उसने ड्राइवर से जिद कर अकबराबाद चौराहे पर बस रुकवाकर उतर गया, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
अनिकेत की चचेरी बहन परी ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि वह अकबराबाद चौराहे पर बस से उतर गया था। इसके बाद परिवार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
सूचना मिलने पर सहसवान कोतवाली पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और परिजन क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस की अपील:
यदि किसी व्यक्ति को छात्र अनिकेत दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल सहसवान कोतवाली पुलिस के सीयूजी नंबर 9454402947 अथवा परिजनों के मोबाइल नंबर 9458772136 पर सूचना दें।