योगी सरकार की डीआईजी कानपुर रेंज पे गिरी गाज ! IPS हरीश चंदर की फील्ड पोस्टिंग से छुट्टी ! संभल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने वाले यमुना प्रसाद को मिली कानपुर परिक्षेत्र की कमान ! यूपी में 6 IPS के ट्रांसफर ! अमित पाठक की जगह अशोक कुमार की पोस्टिंग ! पूनम और सचेन्द्र की बल्ले-बल्ले, लंबे समय बाद फील्ड की ओर
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार ने शुक्रवार शाम आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। खाली चल रहे परिक्षेत्रों में नए जिम्मेदारों की पोस्टिंग की गयी है। अमित पाठक की जगह देवीपाटन रेंज में अशोक कुमार भेजे गए हैं। डीआईजी सीआईडी अशोक कुमार का नाम फील्ड पोस्टिंग के लिए हाल ही में चर्चा में रहा है। डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में प्रतीक्षारत रवि शंकर छवि आईजी लोक शिकायत बनाये गए हैं। रवि शंकर छवि की लोक शिकायत अनुभाग में पहले भी तैनाती रही है। डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंदर को हटा दिया गया है। हरीश चंदर को साइडलाइन करते हुए एसीओ में डीआईजी नियुक्त किया गया है। साइड पोस्टिंग काट रहीं पूनम के दिन फिर बहुर गए हैं। पीटीएस मेरठ में तैनात पूनम को डीआईजी मिर्जापुर रेंज बनाया गया है। डीआईजी एसीओ सचिन्द्र पटेल को एडिशनल सीपी आगरा नियुक्त किया गया है। डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद यमुना प्रसाद को कानपुर रेंज के डीआईजी की कमान सौंपी गयी है। यमुना प्रसाद हाल ही में नोएडा डीसीपी रहते लगातार मीडिया सुर्खियों में रहे। नोएडा में अपराधी गैंग्स पे यमुना का ताबड़तोड़ एक्शन चर्चा में रहा। पुलिस कप्तान संभल रहते भी यमुना प्रसाद की वर्किंग काफी सराही गयी। यमुना ने संभल में एनकाउंटर की झड़ी लगा दी थी। योगी सरकार ने एक बार फिर बेहद भरोसे के साथ यमुना प्रसाद को कानपुर रेंज सौंपा है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।