Saturday, 08-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अवैध कब्जे की शिकायत पर सख्त कलेक्टर : आईएएस अविनाश सिंह ने तहसीलदार, एसएचओ को समाधान दिवस से सीधे प्रॉपर्टी विवाद के समाधान को भेजा मौके पर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम बरेली अविनाश सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। तहसीलदार सदर व एसएचओ इज्जतनगर को निर्देश दिए हैं कि मामले में तत्काल प्रभाव से एक्शन लें। डीएम शनिवार में तहसील सदर बरेली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतें सुन रहे थे। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस से सीधे इज्जतनगर प्रकरण की त्वरित जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने तहसीलदार को मौके पर भेजा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईएएस अविनाश सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की स्पष्ट मंशा है कि आम जनता की शिकायतों का यथाशीघ्र, गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। प्रदेश शासन के इसी दृष्टिकोण के चलते जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। शीघ्र ही तहसील मुख्यालयों के साथ ही सम्पूर्ण समाधान दिवसों की भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी, ऐसे में बेहद जरूरी है कि सभी जिम्मेदार अफसरान समय से सम्पूर्ण समाधान दिवसों में उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अपने कार्यालयों में सुबह 9ः45 से 12 तक हर हाल में बैठें। हरुनगला बारादरी के फरियादी ने कलेक्टर को बताया कि उसके खेत में पक्के खम्भे व तार लगे हुए थे। लेखपाल ने गलत तरीके से नापा तो बीडीए ने उनकी जमीन पर नाला खुदवा दिया है। डीएम ने वीसी बीडीए, एसडीएम सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम श्यामनगर उड़ला जागीर के फरियादी ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर करने के लिए विद्युत विभाग को सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं लेकिन अभी तक विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर नहीं किया गया है। संजयनगर के शख्स ने कृषि भूमि ग्राम पुरनापुर में अवैध कब्जे के बाबत भूमाफियों की गंभीर शिकायत की है। आरोप है कि सीमेंट के पोल लगाकर अवैध कब्जे किया गया है। समाधान दिवस में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीएमओ डॉ विश्राम सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp