Wednesday, 24-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

उत्तर प्रदेश के डीजी जीआरपी प्रकाश डी का ताबड़तोड़ फील्ड विजिट : वाराणसी कैंट जीआरपी थाना पहुंचे जीआरपी चीफ ! क्राइम कण्ट्रोल व महिला सुरक्षा पे महानिदेशक का विशेष जोर ! डीजीपी राजीव कृष्ण के यक्ष ऐप के बाबत दिए गए खास दिशा निर्देश मातहतों से साझा किये प्रकाश डी ने

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के जीआरपी चीफ डीजी प्रकाश डी इन दिनों ताबड़तोड़ फील्ड विजिट पे हैं। सीनियर आईपीएस अफसर प्रकाश डी मंगलवार को जीआरपी थाना वाराणसी कैंट पहुंचे। डीजी के आकस्मिक निरीक्षण से जीआरपी महकमे में हड़कंप मच गया। महानिदेशक ने जीआरपी थाना वाराणसी कैंट के निरीक्षण की कड़ी में यात्री सुरक्षा, क्राइम कण्ट्रोल की दिशा में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की समीक्षा करने के साथ ही महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील निस्तारण के अहम दिशा निर्देश दिए। प्रकाश डी ने ऑपरेशन मुस्कान व मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि शासन के अभियान सफल बनाने की दिशा में पूरे मनोयोग से काम करें। तकनीकी संसाधनों बॉडी वॉर्न कैमरा, टेबलेट समेत अन्य उपकरणों की कार्यक्षमता को बारीकी से परखा। डीजी ने इन संसाधनों के अधिकतम उपयोग पे जोर दिया है। डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण के दिशा निर्देश मातहतों से साझा करते हुए यक्ष ऐप की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डी ने विस्तृत जानकारी थाना स्टॉफ को दी। डीजी जीआरपी ने बताया कि कैसे यक्ष ऐप तकनीक के जरिये अपराधियों की तत्काल पहचान संभव है। संदिग्ध गतिविधियों पे पैनी नजर रखने में भी ये कारगर साबित हो सकता है। स्टेशन परिसर में डीजी ने यात्रियों यानी पब्लिक से भी सीधा संवाद किया। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, ट्रेनों में सुरक्षा घेरा मजबूत करने के डीजी ने निर्देश दिए हैं। बेहतर कार्यशैली पे कई पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। डीजी के आकस्मिक निरीक्षण के मौके पर आईजी प्रयागराज एन कोलांची, सीओ वाराणसी कुंवर प्रभात आदि जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp