Saturday, 07-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

दीपोत्सव समारोह में यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बीडीओ और एडीओ पंचायत का किया अभिनन्दन ! विजयकांत मिश्रा और शशांक सक्सेना की बेहतरीन वर्किंग की हुई खूब सराहना

हरिनंदन रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली (हरिनन्दन रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकासखंड बहेड़ी के दीपोत्सव समारोह में खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशांक सक्सेना का शुक्रवार को अभिनन्दन किया गया। दोनों अधिकारियों की बेहतरीन वर्किंग के चलते संघ की ओर से उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गयी है। संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने दोनों अफसरों को फूल मालाओं से लाद दिया। पुष्पगुच्छ भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। संघ पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कहा कि ऐसे अफसरों के कारण सकारात्मक माहौल बनता है। दीपोत्सव समारोह में जिला महामंत्री महेश चंद्र वाल्मीकि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बाबू, ब्लॉक अध्यक्ष हर्षदीप गौतम, ब्लॉक महामंत्री जयपाल वाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर वाल्मीकि, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अभिषेक राजपूत, ब्लॉक संगठन मंत्री छत्रपाल वाल्मीकि, ब्लॉक संप्रेक्षक मुरारी गौतम, ब्लॉक मीडिया प्रभारी भगवान दास वाल्मीकि, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम देवी, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक मंत्री बबिता बाल्मीकि समेत तमाम संघ जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp