नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूं (जे.आई.न्यूज़): तहसील सहसवान में शनिवार, 7 नवंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित मोमिन, आसिफ जमा, धर्म सिंह, सुरेश, कल्लू, हेतराम और नन्हे सहित अन्य लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 13, पुलिस विभाग की 7 तथा विकासखंड दहगवां, एसडीओ सहसवान और सीडीपीओ की एक-एक शिकायत शामिल रही। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास कुमार शर्मा, ज्वॉइट मजिस्ट्रेट / सहसवान उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp