Thursday, 30-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनज़र डीएम ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं,(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आगामी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला गंगा घाट पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी इंतजाम बेहतर और व्यवस्थित तरीके से किए जाएं।

डीएम ने कछला गंगा घाट के पुल से लेकर दोनों छोरों तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp