Tuesday, 10-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

आईजीआरएस : नये साल के पहले ही माह में बरेली जोन ने रचा कीर्तिमान ! दोनों रेंज व नौ के 9 जिले यूपी टॉप ! कई महीनों से पिछड़ रहे जिलों की भी जनवरी में बल्ले-बल्ले ! एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में हासिल हुई घनघोर सफलता

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जनसुनवाई पे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष फोकस है। मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी में रहने वाले आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें निस्तारित करने में सूबे का बरेली जोन फिर पहले पायदान पे है। एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में जनवरी महीने की रैंकिंग में बरेली जोन नम्बर वन है। बरेली जोन ने सफलता का ऐसा इतिहास रचा है कि बरेली जोन अंतर्गत मुरादाबाद रेंज व बरेली रेंज भी फर्स्ट हैं। नौ में से 9 जिले भी प्रथम हैं। बरेली, रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, पीलीभीत, बदायूँ, शाहजहाँपुर, संभल अव्वल आये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले कई मौकों पर आईजीआरएस रिजल्ट के मुताबिक अफसरों की वर्किंग तय कर लापरवाहों के खिलाफ एक्शन ले चुके हैं। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा आम जनता की सामान्य शिकायतों समेत आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, निष्पक्ष तरीके से निस्तारित करने की दिशा में संजीदा रहे हैं। एडीजी जोन जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मियों का कई मौकों पर स्पष्टीकरण तक ले चुके हैं। एडीजी रमित शर्मा का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि जनसुनवाई व आईजीआरएस निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। एडीजी ने सभी नौ जिलों की आईजीआरएस टीमों को इसी सक्रियता, संजीदगी से वर्किंग करने को कहा है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp