पत्रकार योगेंद्र सिंह की दादी का निधन, गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) दहगवां क्षेत्र से FM NEWS के जिला संवाददाता योगेंद्र सिंह की दादी जी का दुखद निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
दिवंगत दादी जी का अंतिम संस्कार संभल स्थित सांकरा गंगा घाट पर किया गया, जहाँ सैकड़ों ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
योगेंद्र सिंह की दादी के निधन पर पत्रकार जगत ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अंतिम संस्कार के अवसर पर पत्रकार सैयद तुफैल अहमद,सौरभ गुप्ता, मसर्रत अली, मुकीम अंसारी, मोहित यादव, मोहम्मद शान,जयकिशन सैनी, मोहम्मद तारिक, सगीर खान सहित अन्य पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।