नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

दीपावली स्नेह मिलन में अनुज माहेश्वरी का सियासी ऐलान! टिकट मिला तो सहसवान से ठोकेंगे विधानसभा चुनाव की ताल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

स्थानीय प्रत्याशी की मांग उठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बोले- पार्टी नेतृत्व का निर्णय होगा सर्वोपरि



बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें सहसवान विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सहसवान विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सहसवान निवासी अनुज माहेश्वरी ने अपने आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित कर राजनीतिक हलचल को नई चर्चा दे दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही 13 नवंबर से उनके आवास पर शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नीरज सक्सेना ने की। इस दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहसवान विधानसभा से स्थानीय प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई। वक्ताओं का कहना था कि स्थानीय प्रत्याशी क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से समझता है। इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।

इस अवसर पर अनुज माहेश्वरी ने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेते हुए अपने राजनीतिक सफर और संगठन के प्रति समर्पण का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तक संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। पार्टी के अभियानों और पिछले चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें दो बार नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी बनाया, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुज माहेश्वरी ने स्पष्ट कहा कि वह सहसवान विधानसभा से भाजपा का टिकट पाने के इच्छुक हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश देता है तो वह पूरी ताकत और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी की मांग उठाना या स्वयं टिकट की इच्छा जताना किसी का विरोध करना नहीं है। वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, उसका सम्मान करेंगे। उनका एकमात्र लक्ष्य सहसवान विधानसभा में कमल खिलाना और भाजपा को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, ललतेश ठाकुर, परमवीर शाक्य, वीरपाल यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गौड़, अवधर शर्मा, पुरुषोत्तम टाटा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp