Wednesday, 16-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बहुचर्चित फायरिंग कांड के खलनायकों व बदअमनी फैलाने वाले तौकीर से लेकर महाठग गुलाटी ट्रीटमेंट तक का एपिसोड : ये दो सिर्फ अफसर नहीं बल्कि योगी के भरोसे के नाम हैं ..... .

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। 1999 बैच के आईपीएस रमित शर्मा और 2013 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग आर्य, ये कोई साधारण नाम नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसे के नाम हैं। 22 जून 2024 को जब पीलीभीत बाईपास रोड पे तड़के प्लॉट कब्जा विवाद में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त कर दिया गया। जेसीबी से लेकर पुलिस वाहन आग के हवाले कर दिए गए। पूर्वांचल के माफियाओं के गैंगवार की तर्ज पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलीकांड, आगजनी से बरेली शहर दिल्ली तक बदनाम हुआ, तब एलओ को लेकर बेहद संजीदा रहने वाले फायर ब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली के माफियाओं, गुंडों को कानूनी डोज देने के लिए अतीक ऑपरेशन के सुपरस्टार रमित शर्मा को एडीजी व मुख्तार ऑपरेशन के हीरो अनुराग आर्य को एसएसपी बनाकर बरेली भेजा। बरेली कप्तानी संभालते ही अनुराग आर्य ने बेहतर सामंजस्य और टॉप टीम भावना से एडीजी रमित शर्मा के कुशल निर्देशन में जरायम की सल्तनत को अपने दे दनादन कानूनी बाण से चंद दिनों में ही ढहा दिया। सामान्य व स्मार्ट पुलिसिंग से इतर अनुराग आर्य ने अपनी टीम के बेस्ट प्लेयर आईपीएस मानुष पारीक व अंशिका वर्मा संग कई मौकों पे विभिन्न घटनाओं में कानून को आँख दिखाने वाले काफी मनबढ़ अपराधियों का कानूनी ट्रीटमेंट किया। बाकी जरायम की दुनिया के खलनायकों पर एचएस,गुंडाएक्ट, गैंगस्टर, बुलडोजर एक्शन, सम्पति जब्तीकरण की कार्रवाई का तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। भीड़ का सहारा लेकर आयेदिन कानून का मखौल उड़ा बरेली के एलओ को प्रभावित करने वाले तौकीर रजा खान का चैप्टर भी अनुराग आर्य ने एडीजी रमित शर्मा के निर्देशन में क्लोज कर दिया। पिछले साल 26 सितम्बर को आई लव मोहम्मद विवाद के बहाने बरेली में बवाल कराने वाले तौकीर रजा खान का उसके गुर्गों समेत भरपूर कानूनी इलाज कर दिया गया। न्याय पालिका स्तर पे बेहतरीन पैरवी के चलते बरेली बवाल का खलनायक तौकीर रजा खान आज भी सलाखों के पीछे है। अब महाठग कन्हैया गुलाटी ऑपरेशन जारी है। कानून को अपनी जागीर समझने की भूल कर रहे गुलाटी के दो खास गुर्गे टीम अनुराग आर्य ने अरेस्ट कर जेल भेज दिए हैं। गुलाटी तक पहुंचने की कार्रवाई स्पीड पकड़ी हुई है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp