पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवाबगंज में गूंजा ‘आशीर्वाद का दिया’
नवाबगंज/बरेली (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़/अजय रस्तोगी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना के साथ तहसील सभागार, ब्लॉक परिसर, अटल आवासीय विद्यालय, वृहद गौ संरक्षण केंद्र अधकटा, नगर पालिका परिषद तथा कस्बे के बिजौरिया चौराहा, अंबेडकर पार्क सहित नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव मनाया गया।

तहसील सभागार में क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि यह दीप केवल एक दीपक नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति आस्था, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सचिन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशि कपूर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजीव गंगवार, भाजपा नेता एवं विधायक के अनुज लेखराज गंगवार, विधायक प्रतिनिधि बब्लू गंगवार, नरेश गंगवार ‘मास्टर साहब’, संजीव गंगवार, भानु गंगवार, एलबीएस चेयरमैन रोहित गंगवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं ब्लॉक परिसर में विधायक डॉ. एमपी आर्य, एसडीएम सचिन यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, खंड विकास अधिकारी महेश शाक्य, एडीओ पंचायत आशीष भटनागर सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया। अटल आवासीय विद्यालय और वृहद गौ संरक्षण केंद्र अधकटा में भी दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव मनाया गया।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद एवं नगर के प्रमुख स्थानों पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, उनके प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बिजौरिया चौराहा और अंबेडकर पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान दीपों से नगर के प्रमुख स्थान रोशन नजर आए और कार्यक्रमों में उत्साह का माहौल रहा।