नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कड़े सुरक्षा घेरे में होंगे गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस ! 24 घंटे पुलिस निगरानी में रहेंगे प्रतिमा स्थल ! जुलूस मैनेजमेंट व क्राइम कण्ट्रोल से लेकर लॉ-एंड-ऑर्डर पे IPS अनुराग आर्य की गूगल मीट ! अफसरों तथा थानेदारों को 12 विशेष दिशा-निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार रात लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जिलेभर के अफसरों व थानेदारों संग समीक्षा गोष्ठी की। गूगल मीट के जरिए आयोजित समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने 12 महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पे मातहतों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। सभी गणेश विसर्जन जुलूसों को लेकर एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि बॉक्स फॉर्मेशन में पुलिस ड्यूटी लगाना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक गणेश प्रतिमा स्थल पर 24 घंटे पुलिस ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। बारह-बारह घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जायें। गणेश प्रतिमा विसर्जन रूटों का पहले से विजिट कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था चेक कर ली जाए। गणेश प्रतिमा विसजन रूटों के सभी संवेदनशील स्थलों के साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों का पूर्व अवलोकन कर लिया जाए। छोटी से छोटी एवं संवेदनशील घटनाओं की सूचना उच्चाधिकारियों को समय रहते दी जाए। एसएसपी ने कहा है कि सामान्य घटनाओं को भी पूर्ण गंभीरता से लेकर समय रहते निस्तारण एवं प्रभावी एक्शन हो। किसी भी तरह की सूचनाओं पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए घटनाओं का शीघ्र प्रभावी निस्तारण हो। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों की विशेष निगरानी के साथ उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक विधिक कार्रवाई हो। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पूर्ण निगरानी हो। भ्रामक, भड़काऊ, अफवाह फैलाने वाली पोस्ट, ऑडियो व वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल एक्शन लिया जाए। यूपी 112 पीआरवी व थानों की पुलिस संवेदनशील स्थानों पर निरंतर सतर्कता के साथ ड्यूटी करे। आईपीएस अनुराग आर्य ने जनपद में संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए क्राइम कण्ट्रोल,वांछित अपराधियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी करने, लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने, निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि थानों पर आने वाली जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी व समयबद्ध निस्तारण हो। आम जनमानस के साथ संवेदनशील व शालीन व्यवहार हो। एसएसपी ने कहा है कि जनपद में गणमान्य लोगों, स्थानीय नागरिकों, आम जनता के साथ नियमित संवाद सुनिश्चित करने, समस्याओं के निस्तारण में एक्टिव भूमिका निभाने को पुनः संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान समेत जिलेभर के अफसर व थानेदार गूगल मीट से जुड़े। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp