आज से प्रदेश के सभी स्मार्ट मीटर गो लाइव निगेटिव बैलेंस रहने पर ऑटोमेटिक कट सकती है बिजली
नेगेटिव बैलेंस ना रहे इसके लिए उपभोक्ता सावधान रहें
लखनऊ (जे०आई०न्यूज) 13 मार्च 2026. आपको बता दें आज से सभी स्मार्ट मीटर go lives है. नेगेटिव बैलेंस पर कभी भी स्वत कट सकता है कनेक्शन. जानकारी के मुताबिक प्रदेश में लगभग 7 8 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 70.50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और सुविधाजनक विद्युत सेवा देना है।
आज 13 मार्च से यह प्रणाली पूरी तरह चालू ( go लाइव) हो गई है. । अब यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के खाते में बैलेंस समाप्त हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सकती है।
इसलिए उपभोक्ता अपने खाते में समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें और बैलेंस सकारात्मक बनाए रखें।
रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोनपे, गूगल पे आदि डिजिटल माध्यमों से घर बैठे किया जा सकता है। विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है।स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2% की छूट का लाभ भी दिया जाता है।
अधिक जानकारी और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें। जिससे उन्हें कोई भी समस्या का समाधान करने में आसानी हो।