नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

डीजी जेल पीसी मीना की उच्चस्तरीय वीसी : कुछ विभागीय कार्यों की धीमी स्पीड पे महानिदेशक का चढ़ा पारा ! सभी डीआईजी से लेकर प्रदेशभर के अधीक्षकों को सख्त निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ(धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के डीजी जेल पीसी मीना ने हाई लेवल समीक्षा बैठक में कई बेहद जरूरी बिंदुओं पर जिम्मेदारों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। कुछ विभागीय कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों की जमकर क्लॉस ली। बुधवार को कारागार महकमे के प्रदेशभर के उपमहानिरीक्षकों, वरिष्ठ अधीक्षकों व अधीक्षकों के साथ ही प्रभारी अधीक्षकों संग वीसी के जरिये समीक्षा बैठक में सीनियर आईपीएस पीसी मीना ने न्यायालयों के समक्ष बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली पेशी व्यवस्था और अधिक प्रभावी व सुगम बनाने की मंशा के तहत कारागारों में नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की प्रगति जानी। महानिदेशक पीसी मीना ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रस्तावित वीसी यूनिट निर्धारित समयसीमा के अंदर स्थापित करके उन्हें शीघ्र क्रियाशील बनाया जाए, जिससे बंदियों की पेशी प्रक्रिया अधिक दक्ष एवं सुरक्षित हो सके। कारागार परिसर में बने कर्मचारियों के आवासों की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीजी ने वार्षिक अनुरक्षण एवं उपलब्ध बजट का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग करके आवासों एवं परिसर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बंदियों के पुनर्वास एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से संचालित सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने पर मीना ने जोर दिया है। कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थलों पे सतत निगरानी बनाए रखने, सुरक्षा संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश डीजी ने दिए हैं। महानिदेशक मीना ने कहा है कि सुरक्षा एवं सुधार दोनों ही कारागार प्रशासन की समान रूप से महत्वपूर्ण प्राथमिकताएँ हैं। डीजी बोले दोनों क्षेत्रों में जिम्मेदार निरंतर गुणवत्ता बनाये रखें। मीना ने कहा है कि वीसी में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करके नियमित समीक्षा की जाए। डीजी जेल की उच्चस्तरीय वीसी में एआईजी धर्मेन्द्र सिंह, डीआईजी प्रदीप गुप्ता, सुभाष शाक्य, पीएन पाण्डेय, डॉ रामधनी, वित्त नियंत्रक आबिद अंसारी, वरिष्ठ अधीक्षक रंगबहादुर पटेल आदि जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp