Saturday, 08-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अलविदा जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन रहा अलर्ट

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान आपको बता दें रमज़ान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज़ शुक्रवार को नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज़ के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन द्वारा पहले ही धर्मगुरुओं और नमाजियों से अपील की गई थी कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क पर नमाज अदा न करें, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। यह अपील शांति समिति की बैठक के दौरान की गई थी, जिसका असर भी देखने को मिला।

नमाज़ से पहले थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में गहन गश्त की। प्रमुख मस्जिदों सहित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि अलविदा जुम्मे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से अलविदा जुमा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

whatsapp whatsapp