.... ये है यूपी पुलिस का जिगरा : लाखों की भीड़ सड़क पे क्योंकि मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब ! ऊर्जावान अभिभावक के टिप्स और कुशल टीमभावना ने रच डाला अति उत्तम लॉ एंड ऑर्डर का इतिहास
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। कहते हैं ना, जब अभिभावक बेहद संवेदनशील होने के साथ अपनी टीम का बेहतर मार्गदर्शन करने वाले हों तो फिर विषम परिस्थितियों में भी बड़े से बड़े इवेंट्स चुटकियों में व्यवधान रहित निपट जाते हैं। श्रावण माह में जिस अतिसंवेदनशील शहर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों का मेला हो, वहां लाखों जायरीनों की भीड़ वाला महत्त्वपूर्ण इवेंट्स पूर्ण शांति से निपट जाये, ये सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस का ही जिगरा है। हम बात कर रहे हैं यूपी के बरेली शहर की। बात बात पे बदअमनी की बू फैलाने वाले अमन के दुश्मनों पर टेढ़ी नजर रखते हुए एडीजी रमित शर्मा का कुशल नेतृत्व आखिरकार काम कर गया। चर्चित माफिया अतीक गिरोह की असरदार कमर तोड़ने वाले रमित शर्मा ने मुख्तार गैंग पे कानूनी बाण चलाने वाले एसएसपी अनुराग आर्य का प्रत्येक स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन किया। दो दिन एडीजी खुद आईसीसी सेंटर में बने रहे। अंतिम दिन उर्स समापन के बीच भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पे जिम्मेदारों की खासी नजर रही। टीम भावना ऐसी कि एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में मंडलायुक्त शम्भू कुमार, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य के साथ साथ एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रेफिक अकमल खान ने फील्ड मुस्तैदी क्या होती है, जबरदस्त मेहनत करके दिखा दिया। जब उर्स समापन तक एडीजी जैसा अभिभावक फील्ड में हो तो फिर बाकी मातहतों की सक्रियता पूर्ण मनोबल से बढ़ना लाजमी है। ऐसा ही हुआ, अराजक तत्वों के नापाक अरमान आंसुओं में बह गए और लाखों की भीड़ वाला बड़ा इवेंट्स बगैर चूँ हुए निपट गया। बरेली पर प्रदेश शासन व डीजीपी मुख्यालय की सीधी नजर थी। शनिवार को उर्स ए आला हजरत शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद आला अफसरों ने सभी जिम्मेदारों की मेहनत सराही है। जो बरेली कल तक नफरती पत्थरों के लिए जाना जाता था, वो बरेली अब यूपी पुलिस के अथक प्रयासों से फूलों की बारिश के लिए विख्यात हो चला है। शनिवार में बरेली की सड़कों पे हिंदू मुस्लिम सौहार्द की बेमिसाल मिसाल दिखी। एक तरफ बम बम भोले के भक्त यानी कांवड़ियों की भीड़ तो दूसरी ओर जायरीनों का हुजूम। दोनों समुदाय की शांतिपूर्ण आस्था खूब चर्चा में है। पिछले दिनों एलओ समीक्षा मीटिंग करने सीएस एसपी गोयल संग बरेली पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण ने एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बरेली की दूरदर्शी संवेदनशीलता की तारीफ की। तौकीर रजा प्रकरण में बरेली टीम अपनी सख्त पुलिसिंग की झलक पहले ही दिखा चुकी है।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।