Wednesday, 18-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला शव, सनसनी

पत्नी ने मृतक के पिता, भाई एवं भाभी पर लगाया जान से करने का आरोप

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): जनपद के कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अपने ही घर के एक कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिमान नगर ईध जागीर में 30 वर्षीय नामक बबलू का शव घर के अन्दर कमरे में लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बबलू अपनी पत्नी के साथ रुद्रपुर में मेहनत मजदूरी करता था। वह बीते मंगलवार को राशन लेने के लिए अपने घर आया था और आज बुधवार को बबलू को फंदे पर लटका देख पिता बसंत कुमार उर्फ पप्पू दंग रह गए और आनन-फानन में उसे परिवार के लोगों की मदद से नीचे उतारा, वह मृत अवस्था में था और पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतक की पत्नी फूला देवी ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर बसंत कुमार उर्फ पप्पू, देवर नरेश और देवरानी शशि लगातार उसके और उसके पति के साथ झगड़ा करते रहते थे, जिसकी नवाबगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज भी हो चुकी है। वहीं उसने आरोप लगाया कि उसका पति बबलू मंगलवार को राशन लेने के लिए रुद्रपुर से आया था, और उक्त लोगों ने झगड़ा कर उसे मौत की घाट उतार दिया और आत्महत्या का ड्रामा रच दिया। मृतक की पत्नी ने न्याय की गुहार नवाबगंज पुलिस से लगाई है और वह अपने ससुराल वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई चाहती है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी फूला देवी ने तहरीर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो विधिक कार्रवाई होगी, अम्ल में लाई जाएगी।

whatsapp whatsapp