Saturday, 13-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जनगणना-2027 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, जनगणना सेल का औचक निरीक्षण

समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, विकास योजनाओं का आधार बताए जनगणना आंकड़े

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत (जे.आई.न्यूज़/वीरेन्द्र रस्तोगी)। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण कर जनगणना-2027 की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य से संबंधित अभिलेखों, डाटा संकलन, मकानीकरण तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं, नीतियों और संसाधनों के प्रभावी वितरण का आधार बनते हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपन्न किया जाए, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जनगणना सेल में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जनगणना सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp