Wednesday, 02-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट जेल पहुंचे डीजी पीसी मीना ने कई घंटे किया इंस्पेक्शन ! अधीक्षक समेत जिम्मेदारों को विभिन्न बिन्दुओं पे दिए कड़े निर्देश ! बोले महानिदेशक सुरक्षा व्यवस्था में कोताही पर खैर नहीं

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। उत्तर प्रदेश के डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बुधवार को जिला कारागार सुल्तानपुर का इंस्पेक्शन किया। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बन्दियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण, मूलभूत सुविधाओं व कारागार में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में महानिदेशक मीना ने कारागार अस्पताल एवं विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपचाररत एवं निरुद्ध बन्दियों से सीधे संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सीनियर आईपीएस अफसर पीसी मीना ने बन्दियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं कि पूर्ण संवेदनशीलता बरती जाए। महानिदेशक ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। जेल महकमे के डीजी ने महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों से आत्मीयतापूर्वक संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। मीना ने बच्चों को खिलौने एवं पुस्तकें तथा महिला बन्दियों को फल वितरित किये। बच्चों के समुचित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। महानिदेशक मीना ने कारागार की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान बैरकों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव को प्राथमिकता के आधार पे सुनिश्चित करने तथा बन्दियों की ओर से किये जा रहे कार्य के सापेक्ष उन्हें देय पारिश्रमिक का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कारागार प्रशासन के जिम्मेदारों को डीजी मीना ने निर्देशित किया है कि बन्दियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, मानवीय गरिमा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कारागार की समस्त व्यवस्थायें और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनायी जायें। जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविन्द, जेलर ओमकार पाण्डेय, जेल चिकित्साधिकारी डॉ अमन यादव सहित अन्य जिम्मेदारों को मीना ने बेहद खास दिशा निर्देश दिए हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp