नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

दहगवां में PDA जन-संवाद में उमड़ी भीड़, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर हुआ मंथन

जगत पाल यादव

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूं / श्याम रिजॉर्ट दहगवां में आज दिनांक 30 अगस्त रविवार को पीडीए जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

     कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मोहम्मद फहाद ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सम्मानजनक भागीदारी और अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के आयोजक एवं संभावित प्रत्याशी 113 विधानसभा क्षेत्र सहसवान गजेन्द्र यादव एडवोकेट,ने, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीडीए जन-संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और मजबूत लोकतांत्रिक भविष्य की दिशा में सामूहिक संकल्प है।

    इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

whatsapp whatsapp