नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का जल सत्याग्रह, अतुल तोमर ने भरी हुंकार

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरते हुए 7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जल सत्याग्रह करने की घोषणा की है। यह जल सत्याग्रह 9 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे कछला गंगा भागीरथी घाट, बदायूं पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने आरोप लगाया कि बदायूं जनपद की विभिन्न तहसीलों में किसानों और मजदूरों के कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी तहसीलों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

अतुल तोमर ने कहा कि जो कार्य एक घंटे या एक दिन में पूरा हो सकता है, उसे महीनों और वर्षों तक लंबित रखा जा रहा है। जनपद की विभिन्न तहसीलों में किसानों और आम जनता से जुड़े तमाम मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस ओर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान तथा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन हल द्वारा कछला गंगा भागीरथी घाट पर जल सत्याग्रह किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने स्पष्ट कहा कि जिलाधिकारी बदायूं द्वारा किसानों की मांगों पर ठोस और संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही जल सत्याग्रह समाप्त किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन हल ने किसानों और मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जल सत्याग्रह को सफल बनाने की अपील की है।

whatsapp whatsapp