Wednesday, 02-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

चंदौसी में PDA चौपाल के जरिए सपा ने भरी चुनावी हुंकार, लड्डन मियां बोले—2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

संभल/चंदौसी (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें 31 विधानसभा चंदौसी क्षेत्र के ग्राम सेक्टर एचोली में PDA चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।

चौपाल के दौरान लड्डन मियां ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा और गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।

कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक रूप ठेकेदार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

PDA चौपाल में शक्ति केंद्र प्रभारी उमेश यादव, सुशील दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल यादव, सोनू पाल, राहुल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संदेश दिया।

whatsapp whatsapp