एसएसपी अंकिता शर्मा ने थाना वजीरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा द्वारा शुक्रवार को थाना वजीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा मैस का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया और महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, हेड मोहर्रिर अखिलेश कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात अर्चना, थाना कार्यालय के कांस्टेबल अंकित कुमार चंदेल, सीसीटीएनएस ऑपरेटर आलोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं साइबर जागरूकता पोर्टल ‘साइट्रेन’ के संबंध में जानकारी बढ़ाने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें ड्यूटी, अनुशासन, जनसंपर्क एवं कानून-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ब्रीफ किया।
इसके अलावा शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान को सफल बनाने हेतु महिला पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए