Tuesday, 22-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और चाकू के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप

 facebook     whatsapp    

बरेली ( जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़/अब्दुल मलिक सिद्दीकी): जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मिलक पिछौड़ा में एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि गांव का शंकर लाल पुत्र खूबचन्द काफी समय से उसका पीछा करता था तथा उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसने और गीत गाने का आरोप है। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों द्वारा भी गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

महिला के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे उसके पति, देवर और सास घर पर नहीं थे। वह अपनी जेठानी उर्मिला देवी के साथ घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान शंकर लाल घर में घुस आया और महिला को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चाकू उसकी गर्दन पर रखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जेठानी के जागने और शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

महिला ने आगे आरोप लगाया कि घटना की जानकारी परिजन को देने के बाद जब वे आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां कैलाश, विजेन्द्र, शंकर और रूपा देवी ने गाली-गलौज की। आरोप है कि बाद में उक्त लोग उसके घर में भी घुस आए और मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि विवेचना के बाद ही स्पष्ट होगी।

whatsapp whatsapp